Q1. शिप किए गए पैकेज/गैस पंप/शॉपिंग कार्ट/एटीएम जैसे चीजो को ना छुए वरना आप कोरोनावायरस से संक्रमित हो सकते है।
गलत - कोरोनावायरस का एक सतह पर होना एक बात है; लेकिन उस सतह से संक्रमण का होना दूसरी बात है। अपने हाथो को धोते रहे; आप सुरक्षित रहेंगे।Q2. आप बाहर से मंगवाए हुए खाने/चाइनीज फूड (या खाने की पैकेजिंग) से COVID-19 से संक्रमित हो सकते है।
गलत - COVID-19 एक छोटी बूंद से संबंधित संक्रमण (जैसे फ्लू) है, न कि खाने-पीने से फैलने वाला संक्रमण (जैसे साल्मोनेला आदि)। बाहर से मंगवाए हुए खाने के COVID-19 होने का ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
Q3. 20 मिनट के लिए एक सौना (शरीर को साफ करने और तरोताजा करने के लिए गर्म हवा या भाप स्नान के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला एक छोटा कमरा) में जाने से 90% से अधिक वायरस मारे जा सकते हैं, जिसमें कोरोनावायरस भी शामिल है।
गलत - इस दावे की वैधता का सुझाव देने के लिए कोई वैज्ञानिक परीक्षण नहीं हैं। इसके विपरीत, सौना (शरीर को साफ करने और तरोताजा करने के लिए गर्म हवा या भाप स्नान के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला एक छोटा कमरा) निमोनिया, फॉलिकुलिटिस, आदि का कारण बन सकता है।Q4. यदि आप अपनी सूंघने की क्षमता को खो देते है (lose your sense of smell), तो आपको COVID-19 है।
गलत - कई वायरल संक्रमणों / एलर्जी के साथ सूंघने की क्षमता का अस्थायी रूप से खोना सामान्य है। यह एक गैर-विशिष्ट लक्षण है जो COVID-19 के साथ हो भी सकता है और नहीं भी।Q5. हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और एज़िथ्रोमाइसिन को पहले से लेना COVID-19 को रोकने के लिए एक अच्छा विचार है।
गलत - कोरोनावायरस के लिए इन (प्रायोगिक) दवाओं का उपयोग केवल चयनित COVID-19 रोगियों में किया जाना चाहिए। वे कभी-कभी घातक हृदय ताल समस्याओं और अन्य दुष्प्रभावों का कारण बन सकते हैं।Q6. कमरे में गर्म पानी/प्याज के साथ लहसुन/नींबू का उपयोग करने से COVID-19 को रोका या ठीक किया जा सकता है। क्या यह सच है?
गलत - यह सिर्फ मनगढ़ंत बाते है। इनमें से किसी भी पदार्थ का COVID-19 के खिलाफ वैज्ञानिक परीक्षण नहीं किया गया है। ऐसी पोस्ट शेयर न करें; ये लोगो को गुमराह करते हैं।Q7. घर आने के बाद हमेशा अपने कपड़े बदले और शॉवर ले। वरना आप इसे अपने पूरे परिवार में फैला देंगे।
गलत - स्वच्छता एक गुण है; ये कोई पागलपन नहीं है। लोगों को डराएं नहीं। हमारी समझदारी; 5-6 फुट की दूरी पर रहने, भीड़ भाड़ वाली जगहों से बचने, समय समय पर हाथ धोने में ही है।Q8. अगर आपको मिलने वाले संदेश चीन/इटली के डॉक्टरों के हैं तो आपको उन पर विश्वास क्यों नहीं करना चाहिए?
गलत - असली डॉक्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि वैज्ञानिक पत्रिकाओं में अपना रिसर्च प्रकाशित करते हैं। बहुत अच्छे रिसर्च पहले से ही प्रकाशित हैं। तो गलत खबरों को ना फैलाए।इन सवालों से सम्बंधित असल ट्वीट को यहां पढ़े!